फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया

Tue, 31 May 2016 11:48 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के कठकुइयां गांव की कई महिलाएं अपने परिवार के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इन्हाेंने इंदिरा आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की। महिलाओं का कहना था कि दूसरी किस्त न मिलने के कारण उन्हें अपूर्ण घर में रहना पड़ रहा है, जिससे कई तरह की कठिनाइयां आ रही हैं। महिलाआें ने 10 जून को कलेक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



कठकुइयां गांव के अधिकारी टोले की निवासी सुमन देवी, पिंकी, इंदू, जोखरी, मैना, लीलावती आदि का कहना था कि इंदिरा आवास की दूसरी किस्त नहीं मिली है। इस बारे में बीडीओ पडरौना को कई बार ज्ञापन दिया गया।

महिलाओं के मुताबिक बीडीओ सेक्रेट्री के पास भेज रहे हैं और वह पीडी के पास पत्रावलियां भेजने की बात कह रहे हैं। महिलाआें का कहना था कि जब इस बारे में पीडी से मिलीं तो उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई पत्रावली नहीं आई है। अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुकी इन महिलाओं ने अब डीएम को ज्ञापन देकर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें