फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला का मोबाइल छीनकर यूपीआई से खाते से उड़ाए 1.53 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर,जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में किराये पर कमरा लेने के बहाने पहुंचे दो युवकों ने एक महिला का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 1.53 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

नगर पंचायत तमकुहीराज के हरिहरपुर निवासी गीता देवी पत्नी उदयभान गिरी के घर छह नवंबर की रात करीब नौ बजे एक युवक पहुंचा। उसने किराये पर कमरा लेने की बात कही। देर रात होने का हवाला देकर महिला ने दरवाजा खोलने से इन्कार कर दिया। इस पर युवक ने खुद को मुसीबत में बताते हुए महिला पर दरवाजा खोलने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला, युवक उसका मोबाइल छीनकर बाहर भाग निकला। घर के बाहर बाइक लेकर उसका एक साथी पहले से मौजूद था। दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने महिला के मोबाइल में इंस्टॉल यूपीआई एप के जरिये उसके बैंक खाते से करीब 1.53 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने सात नवंबर को बैंक खाते की जांच कराई तो उसमें महज 24 रुपये बचे थे। इसके बाद उसने तमकुहीराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें