फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ खेत गई महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ खेत में गई महिला का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- पति चौराहे पर गया था इसी दौरान लापता हो गई थी पत्नी
- देर शाम गन्ने के खेत में मिला शव
फोटो के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव के पकड़िहवा टोला निवासी एक महिला का शव गन्ने की खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

भैंसहा के पकड़िहवा टोला निवासी चंद्रावती देवी (55) पति गिरधारी पटेल के साथ सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के दूसरी तरफ सब्जी की खेत की रखवाली करने गई थी। खेत से पति बैंगन में दवा का छिड़काव करने के लिए पानी लेने चौराहे पर चला गया। कुछ देर बाद वह पानी लेकर वापस लौटा तो चंद्रावती गायब थीं। आवाजें लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला। पता नहीं चला तो पति ने घर पहुंचकर पत्नी के खेत से आने की जानकारी ली। लेकिन पता चला कि वह घर नहीं पहुंची है। पड़ोसी व गांव के लोगों ने खेत पहुंचकर खोजबीन करने लगे। इसी दौरान गिरधारी के खेत के बगल में स्थित गन्ने के खेत में गले में साड़ी का फंदा लगा चंद्रावती का शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें