फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालकर आ रही महिला के साथ लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे 30 हजार रुपये
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। एसबीआई से रुपये निकालकर सोमवार को घर लौट रही बलुआ गांव की एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूटकर भाग गए। हालांकि अहिरौली बाजार पुलिस मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जता रही है।
अहिरौली बाजार थाने के बलुवां गांव की रहने वाली निर्मला सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक से रकम निकालकर घर जा रही थी। अभी वह सहजौली चौराहे के नजदीक पहुंची थी कि पीछे से आए दो बाइक सवारों ने असलहे के बल पर 30 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। महिला ने शोर मचा और लोगों को वारदात की जानकारी दी। निर्मला देवी का कहना है कि असलहा देखकर डर गई थी। इस संबंध में एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खुद को बैंक कर्मी बता छीन ले गए 40 हजार
हाटा। भड़कुलवा बाजार के पंजाब नेशनल बैंक से रकम निकालकर घर पहुंचे व्यक्ति के पीछे-पीछे पहुंचे आए उच्चकों ने खुद को बैंक अधिकारी का झांसा देकर जांच के नाम पर वापस बैंक चलने को कहा। फिर रास्ते में आरोपियों ने पीड़ित से 40 हजार रुपये छीनकर भाग गए
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के शहबाजपुर गांव के रहने वाले रामाशीष (55) पंजाब नेशनल बैंक भड़कुलवा बाजार से 40 हजार रुपये निकाल घर आए थे। कुछ देर बाद बाइक से दो लोग पहुंचे और खुद को बैंककर्मी बताकर कहा कि उन्हें गलती से अधिक रकम दे दी है। इसका मिलान करने के लिए रुपये लेकर बैंक चलना होगा। रामाशीष रुपये लेकर इनके साथ हो लिए। गांव से कुछ दूर आगे ही उचक्कों ने रामाशीष के हाथ से झोला में रखी रकम छीन ली और गाड़ी से धक्का देकर भाग निकले। इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें