फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला के शव की हुई पहचान

Tue, 24 Jun 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय कस्बे के डीसीएफ चौक से कुछ दूरी पर 40 वर्षीय अज्ञात महिला का छोटी गंडक नदी में रविवार को पानी में उतराता शव मिला था। महिला की पहचान परिजनों ने कप्तानगंज थाने में पहुंच कर किया जो 18 जून को घर से बिना बताए निकली थी।
विज्ञापन

थाना नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा पटहेरा निवासी सुभावती देवी पत्नी बसंत जो दीमागी रूप से ठीक नहीं थी। घर से बिना बताए निकल गई थी। पुलिस को मृतक सुभावती देवी का शव जिस समय मिला था उसी के हाथ पर सुभावती देवी पत्नी बसंत गोदना से लिखा गया था। पुलिस ने शव और गोदने को सोशल मीडिया पर जब शेयर किया तो सुभावती के पुत्र केशवर चौहान सोमवार को कप्तानगंज थाने पहुंचा और अपनी मां को पहचान लिया। पुलिस ने परिजनों के सामने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें