फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 01 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खजुरी नहर पट्टी के किनारे महिला की मौत के बाद जुटी पुलिस व जुटी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के खजुरी माइनर की पटरी के किनारे श्मशान घाट के पास मंगलवार सुबह पेड़ से फंदे से लटका 40 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह खेत में काम करने गए लोगों ने पेड़ से लटक रही महिला को देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति, एसआई रामेश्वर यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार व यशवंत यादव पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी 40 वर्षीय माया के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका अपने पति निजामुद्दीन के साथ एक ईंट भट्ठे पर कार्य करती है। घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें