दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र बड़हरा बुजुर्ग गांव के पास बड़ी गंडक नहर में बृहस्पतिवार की शाम की महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बड़हरा बुजुर्ग गांव के पास बड़ी गंडक नहर में महिला का शव उतराया देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ देर बाद ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी गई। एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि महिला का शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है है। शव काफी हद तक क्षत-विक्षत हो गया था। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।