फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की टक्कर से टेंपो में सवार महिला की मौत, बेटी और पति समेत तीन घायल

विज्ञापन
सावित्री देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। थाना क्षेत्र के हैंसर पेट्रोल पंप के पास रामजानकी मार्ग पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें टेंपो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की हालत गंभीर देख सीएचसी हैंसर के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पति-बेटी व टेंपो चालक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौरा गांव निवासी श्यामसुंदर पांडेय बेटी सीमा के साथ पत्नी सावित्री देवी (60) का इलाज कराने टेंपो से हैंसर जा रहे थे। हैंसर पेट्रोल पंप के निकट रामजानकी मार्ग पर पहुंचते ही हैंसर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में श्याम सुंदर पांडेय उनकी पत्नी सावित्री देवी, बेटी सीमा के साथ चालक गोपाल पुत्र प्रह्लाद निवासी बेलौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल तथा बाद में मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान श्यामसुंदर की पत्नी सावित्री की मौत हो गई। वहीं श्यामसुंदर व उनकी बेटी सीमा तथा टेंपो चालक गोपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। हैंसर ब्लाॅक परिसर में स्थित शिवमंदिर के पुजारी का काम करने वाले श्यामसुंदर के घर शोक की लहर दौड़ गई। उनके बेटे उपेंद्र व संजय का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बेटों के सामने पिता व बहन के इलाज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें