फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बढ़या खुर्द गांव के जोल्हिनिया टोला में बुधवार को 30 वर्षीय महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
इस गांव के रहने वाले विपिन सिंह की चार साल पहले शादी हुई थी। करीब चार माह पहले उनकी मौत हो गई थी। विपिन की पत्नी वंदना सिंह के सास-ससुर गोरखपुर में रहते हैं। वंदना अकेले ही घर में रहती थी। बुधवार दोपहर में वंदना की मां निर्मला अचानक उसके घर पहुंची तो घर का सभी दरवाजा खुला था और वंदना फंदे से लटकती मिली। निर्मला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही आत्महत्या
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के बढ़या खुर्द गांव के जोल्हिनिया टोला में हुई घटना किसी फिल्मी अंदाज से कम नहीं थी। हालांकि पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना था कि घटना आत्महत्या है, लेकिन कमरे का दरवाजा खुला था। परिवार के लोग गोरखपुर थे। आसपास के लोगों में कई तरह की चर्चा थी। मायके वाले परिवार को ही दोषी मान रहे थे, लेकिन घटना के समय आसपास मौजूद स्थिति और पुलिस की कार्रवाई देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। चार साल पहले ही शादी हुई थी। चार माह पहले पति की मौत हो गई थी। बच्चे भी नहीं थे। ऐसे में इस मामले की तह तक जाने में पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें