फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दीवार गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Fri, 01 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दिवाल से दबकर मरी प्रमिला देवी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
खड्डा। आंधी के दौरान बुधवार शाम मठिया में दीवार गिरने से घायल प्रमिला (40) की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम आंधी आई आई तो प्रमिला पत्नी राजकुमार गुप्ता घर के पास निजी नल से पानी भर रही थीं। बगल के रेनू गोंड के घर की लगभग सात फीट ऊंची और नौ इंच मोटी दीवार उनके ऊपर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और प्रमिला को निकालकर सीएचसी ले गए। प्रमिला के सिर में गंभीर चोट थी। ललाट में ईंट धंस गई थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात को प्रमिला की मौत हो गई। प्रमिला के दोनों पुत्र कृष्णा (21) तथा दुर्गेश (18) अविवाहित हैं। इस आपदा से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें