फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला ने पति, सास और ससुर पर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति, सास व ससुर पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में शुरू कर दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि क्षेत्र के गोरयाभार गांव निवासी उमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 अगस्त 2025 को तामेश्वरनाथ मंदिर में हुई। वह पति शुभम अग्रहरि के साथ दिल्ली में रह रही थी। कुछ समय बाद पति के पिता ने पति को बहला-फुसलाकर तलाक लेने के लिए कहा कि पत्नी को नहीं छोड़ा तो जान से जाएगा। इसके बाद शुभम ने उसे दिल्ली से घर जाने के लिए प्रेरित किया और घर भेजकर बाद में आने के लिए कहा। वह घर आ गई, लेकिन पति नहीं आया। यहां सास व ससुर ने उसे घर से निकाल दिया और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर शुभम अग्रहरि, सास प्रेमशीला और ससुर मंगलेश निवासी गोरयाभार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें