फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 28 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। सुबह देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 30 वर्षीय ऊषा मद्धेशिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेज दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के गुलहरिया थानाक्षेत्र के अलगटपुर निवासी शंकर मद्धेशिया ने अपनी पुत्री ऊषा की शादी 17 मई 2019 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी राजू मद्धेशिया से की थी। राजू रोजगार के सिलसिले में विदेश में है। ऊषा की दो बच्चियां रिद्धि चार वर्ष व सिद्धि दो वर्ष की हैं।
मायके पक्ष के मुताबिक दान-दहेज को लेकर ससुरालियों से अक्सर उनकी पुत्री ऊषा का विवाद होता रहता था। इसको लेकर कई बार मान-मनौवल को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज धनवीर सिंह ने बताया तहरीर नहीं मिली है नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें