फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: कुशीनगर में एसओ की कार ने बाइक सवार दंपती को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Tue, 24 May 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कुशीनगर में कसया-तमकुही रोड पर स्थित पंसरवा पुल के पास कार और बाइक की टक्कर में दंपती घायल हो गए। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-तमकुहीरोड रोड पर पंसरवा पुल के समीप तेज गति में आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइकसवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार खेत में 50 मीटर दूर तक चली गई। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार सेवरही के एसओ की निजी बताई जा रही है। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले गई।

विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव मंगलवार को शाम चार बजे गुरवलिया बाजार से अपनी पत्नी काजल यादव का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। वे पंसरवा पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से तुर्कपट्टी की तरफ से जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइकसवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बेकाबू कार काफी दूर तक खेत में चली गई।

विज्ञापन

एसओ सेवरही आशुतोष सिंह हादसे में घायल महिला का उपचार कराने के लिए ई-रिक्शा से एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद छोटेलाल की हालत ठीक है। दुर्घटना की जानकारी होने पर सेवरही थाने के कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार को ट्रैक्टर की मदद से खेत से निकलवाकर कार व बाइक को सेवरही थाने ले जाना चाह रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे तुर्कपट्टी एसओ जेपी पाठक व पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तुर्कपट्टी थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें