फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/मल्लुडीह। कुड़वा दिलीपनगर के गुरुमिया टोला की रेनू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर लाए जाने पर मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रेनू देवी का विवाह वर्ष 2013 में गुरुमिया टोला के राजन सिंह से हुआ था। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही रेनू की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। घर वाले उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम को रेनू के मायके के लोग पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि महिला की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें