फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 18 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अंगीरा चौहान की मौत के बाद बदहवास हालत पड़ा पति चतुरी चौहान।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर के छावनी स्थित सरस हास्पिटल एवं ट्रामा अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। घर वालों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे के बाद संचालक और वर्करों ने अस्पताल से किनारा कस लिया। पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया, परिजन नहीं माने तो जबरन शव को कब्जे में ले लिया। तीमारदारों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज का झांसा देकर निजी अस्पताल में दलाल पहुंचाया था।
विज्ञापन

बिहार के धनहा गांव निवासी चतुरी चौहान रविवार शाम अपनी पत्नी अंगीरा चौहान (28) को लेकर बाइक से पडरौना आए थे। शाम को लौटते समय मनिकौरा के पास बाइक पलट गई। अंगीरा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिवार वाले अंगीरा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचं। बताया जाता है कि दलाल ने बेहतर इलाज का झांसा दिया और रात करीब नौ बजे पडरौना के छावनी स्थित सरस हास्पिटल एवं ट्रामा अस्पताल में लेकर चला गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घर वालों का आरोप है कि अस्पताल में महिला को समय से उचित उपचार नहीं मिला। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घर वालों को समझाने में जुट गई। करीब तीन घंटे हंगामा के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव को कब्जे में ले लिया। घर वालों का आरोप है कि रात में कुछ देर इलाज के बाद अंगीरा चौहान ने बोलना बंद कर दिया। रेफर करने के लिए कई बार डाक्टर से कहा गया लेकिन रेफर नहीं किया गया। मरीज की मौत होने के बाद आनन-फानन में मरीज को रेफर करने लगे।
विज्ञापन

-
सड़क हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी। रात में सिटी स्कैन कराया गया। सुबह आई रिपोर्ट गड़बड़ थी। इसके बाद रेफर कर दिया गया। रेफर करने वाली पर्ची पर आक्सीजन वाले एंबुलेंस से ले जाने को लिखा गया था। यह भी लिखा गया था आक्सीजन हटने के दस मिनट के अंदर मरीज की मौत हो सकती है। परिजनों ने मरीज को ले जाने में देरी कर दी। इसके चलते मौत हो गई। तीमारदारों का आरोप निराधार है। मुआवजे के लिए लोग धरना दे रहे थे। -एडी दुबे, संचालक सरस हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर पडरौना, छावनी
-
दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया
-अंगीरा चौहान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंगीरा अपने पीछे दो मासूम बेटियों अल्पना और अर्चना को छोड़ गई हैं। मां की मौत की खबर से दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन रहा।
-
इलाज के दौरान महिला की मौत पर परिजनों ने छावनी के निजी अस्पताल में हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस गई थी। काफी देर तक समझाया गया लेकिन परिजन बात नहीं सुन रहे थे। शव को कब्जे में ले लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। -ओमप्रकाश तिवारी,कोतवाल पडरौना

शहर के छावनी में संचालित सरस हास्पिटल एवं ट्रामा में मरीज की मौत के बाद हंगामा की सूचना पर नोडल अफसर डॉ. आरडी कुशवाहा को भेजी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. चंद्रप्रकाश,सीएमओ कुशीनगर

अंगीरा चौहान की मौत के बाद बदहवास हालत पड़ा पति चतुरी चौहान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें