फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ गिरने से दबी महिला, मौत

Sun, 18 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। आंधी, बारिश में शुक्रवार की शाम को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ गांव में एक झोपड़ी पर पेड़ गिर गया, जिसमें दबकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत देर रात को हो गई। जिस समय चक्रवात आया उस समय वह दरवाजे पर काम कर रही थी। इससे बचने के लिए अपनी झोपड़ी में छिपी थी। सूचना पर शनिवार को पुलिस, राजस्वकर्मी पहुंचे और शव को कब्जे मेें ले लिया।
विज्ञापन

चाफ गांव में 60 वर्षीय जोन्हिया देवी पत्नी फागू यादव अपने झोपड़ी के घर में बैठी थीं। तभी आंधी के चलते घर के पीछे लगा सेमल का पेड़ झोपड़ी के ऊपर गिर गया और इसमें बैठी जोन्हिया देवी दब गई। सिर में गंभरर चोट आई। परिजनों ने घायल महिला को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात्रि महिला की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले कर चले आए। शनिवार को सुबह विशुनपुरा पुलिस को सूचना दिए। विशुनपुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार ,अवधेश मिश्रा, रामचन्द्र प्रसाद ने मृतका के घर पहुंच कर रिपोर्ट बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें