महिला ने गले में फंदा लगाकर दी जान
कसया थाना क्षेत्र के गांव भैंसहा खास की घटना
कसया(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के गांव भैंसहा खास में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के गांव भैंसहा खास निवासी 25 वर्षीय सरिता देवी बृहस्पतिवार देर शाम छत में पंखे की कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। इसी थानाक्षेत्र के गांव चकदेइयां निवासी सरिता के पिता दीना गुुप्ता भैंसहा पहुंचे और कुशीनगर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव मय फोर्स गांव पहुंचे, जहां छत के कुंडे से लटक रहे शव को उतरवाया। उसकी शादी छह साल पहल संजीव गुप्ता से हुई थी। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाला विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।