रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 30 जून गांव में ही स्थित एक किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकानदार किशोरी को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा, जिस पर लड़की ने आकर घर पूरी घटना बताई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किशोरी बेटी गांव के ही गोपाल रौनियार के दुकान पर सामान खरीदने गई थी। युवक अपने दुकान पर अकेला था, इस दौरान दुकानदार ने बेटी से छेड़खानी करने लगा। प्रभारी एसएचओ श्यामलाल ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, आरोपी युवक की पुलिस तलाश की जा रही है।