फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला ने मारपीट करने का लगाया आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदनपुर निवासी संध्या (27) ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर उनके देवर ने उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर कसया सीएचसी पहुंचीं, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद पीड़िता ने कसया थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में कसया एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है पारिवारिक विवाद है, जांच पड़ताल की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें