फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि युवक की पिटाई पर भड़के लोग

Thu, 27 Oct 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा बाजार में बृहस्पतिवार को सड़क जाम करने जा रहे टेंपो चालकों को पुलिस वालों ने लाठी भांजकर खदेड़ा। पुलिस कर्मियों वहां खड़े एक मंदबुद्धि युवक की बेवजह पिटाई कर दी। इससे नाराज लोगों ने बाजार में एसओ की गाड़ी रोक ली और जमकर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। घायल युवक का इलाज कराने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पिपरा बाजार स्थित नेबुआ नौरंगिया थाना के ठीक सामने से गुजर रही एनएन 28 बी पर हर दिन वाहन चेकिंग होती है। जांच के नाम पर उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालक बृहस्पतिवार को पिपरा बाजार में बैठक कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे टेंपो चालकों ने इस मनमानी के विरोध में निरंकारी चौराहे पर सड़क जाम करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी से नाराज पुलिस वालों ने मौके पर पहुंचते ही टेंपो चालकों को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। पुलिस वालों ने वहां पिपरा बाजार के रहने वाले निवास यादव (28) की भी पिटाई कर दी। कहा जा रहा है कि यह युवक मंदबुद्धि है और भीड़ देखकर वहां रुक गया था। बेवजह इस युवक की पिटाई से नाराज बाजार के लोग जब सड़क पर पहुंचे तो पुलिस वाले खिसक लिए। मौके पर पहुंचे एसओ उमाशंकर यादव को जीप सहित लोगों ने रोक लिया। लोगों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिसवालों ने युवक का इलाज कराने के अलावा लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया।
इस संबंध में एसओ उमाशंकर यादव का कहना है की टेंपो चालक रास्ता जाम करने जा रहे थे। पुलिसवालों ने उन्हें खदेड़ दिया। गलती वश एक मंदबुद्धि युवक को कुछ चोटे आ गईं। उसका इलाज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें