नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित तहसील स्तरीय खेलकू द प्रतियोगिता महज औपचारिकता बनकर रह गई है। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तो नहीं ही पहुंचे थे। शिक्षक और प्रतिभागियों की संख्या भी नगण्य थी।
पडरौना तहसील के विकास खंड पडरौना और विशुनपुरा के लगभग 400 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में थी। परंतु यह आयोजन महज औपचारिकता भर थी। प्रतियोगिता के लिए न तो फील्ड की सफाई हुई थी और न ही ट्रैक ही बनवाया गया था। खिलाड़ियों और शिक्षकों की संख्या भी गिनती भर की ही थी। दोपहर तीन बजे रैली का समापन भी हो गया।
200 मीटर दौड़ में तौकीर अव्वल
पडरौना। इस तहसील स्तरीय रैली के 200 मीटरदौड़ में तौकीर और दुर्गा,100 मीटर दौड़ में राजू ने जीत हासिल की। कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, रीले रेस, श्रुत लेखन, गायन, राष्ट्रीय एकांकी आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेल शिक्षक शाहिद अनवर, विरेंद्र सिंह, संजय सिंह, तारीक अली, प्रवीन सिंह, संतोष चौहान, पवन कुमार, दिनेश कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, इंद्रजीत मणि, हिमांशु चौधरी, रामगति, रेनू बाला सिंह, अमरेंद्र सिंह, मदन पाल सिंह, पंकज कनौजिया, बिंदा आदि लोग रहे।