तमकुहीरोड। सेवरही की श्रीकृष्ण गोशाला में रविवार को सुबह आरएसएस की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वयं सेवकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामना दी।
आरएसएस के वरिष्ठ स्वयं सेवक सहदेव बरनवाल ने कहा कि होली हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। इसे बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में सदियों से मनाने की परंपरा रही है। लोगों को उसी स्वस्थ परंपरा और आपसी एकता व सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाना चाहिए। समारोह को संघ के नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, निर्मल अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सभासद पप्पू जायसवाल, अजय गुप्ता, शुकदेव रौनियार, सुनील वर्मा, अरविंद जायसवाल, धीरज सिंह, धर्मनाथ वर्मा, मुन्ना जायसवाल, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।