फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरस्कृत किए गए वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता के विजेता

Fri, 03 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शांति उपवन में निबंध प्रतियोगिता के दौरान प्रमाण पत्र के साथ छात्र और अतिथि। संवाद
विज्ञापन
कुशीनगर। प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के तहत आयोजित पेंटिंग, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को संपन्न हो गईं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शांति उपवन में हुईं इन प्रतियोगिताओं में जिले के स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, बौद्ध दर्शन, शांति और करुणा जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में छात्रों की प्रस्तुति ने न सिर्फ उनकी प्रतिभा को सामने रखा, बल्कि महात्मा बुद्ध के विचारों के प्रति उनकी समझ भी झलकी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुरस्कृत किया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं। आयोजन का उद्देश्य भी बौद्ध मूल्यों के माध्यम से शांति और सद्भाव का संदेश प्रसारित करना रहा। गौरतलब है कि कुशीनगर में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव वैश्विक स्तर पर शांति और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें