छितौनी। श्री बुलहवा बाबा शिक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में खड्डा ब्लॉक स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के 748 छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन छितौनी इंटर काॅलेज में किया गया।
सामान्य ज्ञान सीनियर वर्ग में अनुकर्ष, सब जूनियर में प्रदीप गुप्ता प्रथम, जबकि चित्रकला सीनियर वर्ग में शालिनी कुशवाहा, जूनियर में कौशर फातिमा प्रथम रहीं।
मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन इन्सीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज दिल्ली के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष डाॅ. उमेश चंद्र पाठक, वरिष्ठ अतिथि पवन कुमार यादव रहे। एसआई हनुमानगंज ओंकार नाथ त्रिपाठी व छितौनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ग के प्रतियोगिता में टाॅप पांच प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया।
सीनियर वर्ग सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ज्ञानोदय इंटर काॅलेज के छात्र अनुकर्ष राज तिवारी को प्रथम, स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज की छात्रा सलोनी जायसवाल को द्वितीय व छात्रा रीचा सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सब जूनियर में छितौनी इंटर काॅलेज के छात्र प्रदीप गुप्ता को प्रथम, आरएम इंटर काॅलेज की छात्रा पल्लवी वर्मा को द्वितीय व स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज के छात्र गांगुली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सब जूनियर वर्ग में स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज के छात्र अनुज कुमार प्रजापति को प्रथम, डीएम पब्लिक स्कूल छितौनी की छात्रा वैष्णवी रौनियार को द्वितीय व उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली की छात्रा भावना सिंह तृतीय रहीं।
चित्रकला सीनियर वर्ग में स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज की छात्रा शालिनी कुशवाहा, जूनियर में ज्ञानोदय इंटर काॅलेज की छात्रा कौशर फातिमा, सब जूनियर में आक्सफोर्ड चिल्ड्रेन एकडमी जखनिया की छात्रा सुधा यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आरएम इंटर काॅलेज की छात्रा प्रियांशी कुशवाहा व जूनियर वर्ग में आक्सफोर्ड चिल्ड्रेन एकडमी जखनिया खड्डा की छात्रा शिवांगी आनंद को प्रथम स्थान प्राप्त मिला।
इस दौरान आयोजक समिति के प्रबंधक बालकृष्ण दास, सहायोजक आनंद कुशवाहा, आकाश सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, कमरुद्दीन अंसारी, रमेश गुप्ता, विनय सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।