फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Thu, 26 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा भजन छपरा निवासी सलोनी देवी अपने पति गुड्डू के साथ कोटवा सरकारी अस्पताल से दवा कराकर बुधवार को घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

अभी वह ढोलहा पहुंची थीं कि बाइक फिसल गई और वह गिर गईं। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा पुल के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क के किनारे गिर गई। इस हादसे में सलोनी देवी को गंभीर चोट आई और उनके सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वहीं पति गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। घायल पति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें