फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा बहू ने दी ससुर की चिता को मुखाग्नि  

Sat, 03 Sep 2016 11:18 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
मजबूरी - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
छितौनी/कुशीनगर। गंडक नदी के मुक्तिधाम पर शनिवार को एक विधवा ने अपने ससुर की चिता को  मुखाग्नि दी। परिवार में कोई दूसरा पुरूष सदस्य नहीं होने के चलते बाकी कर्मकांड भी  विधवा को ही पूरा करनी है। 
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के गांव नरयनापुर निवासी दूधनाथ (70) के इकलौते पुत्र प्रभुनाथ की सात साल पहले मौत हो गई थी। प्रभुनाथ की विधवा पत्नी ज्योति ही परिवार का भरण-पोषण करती है। प्रभुनाथ व ज्योति से भी एक लडक़ी ही है। दूधनाथ भी लंबे समय से बीमार थे। शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया। इसके बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर समस्या खड़ी हो गई। इस परिवार में कोई पुरूष सदस्य नहीं था। ससुर के शव के पास विलख रही विधवा बहू ने बेटे का भी फर्ज निभाते हुए ससुर की चिता को मुखाग्नि  देने का निर्णय ली। विचार-विमर्श के बाद अन्य लोगों ने भी इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें