फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कौन होगा जनता का सरताज, फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। इस चुनाव में किसके सिर जीत का ताज सजेगा और किसे शिकस्त मिलगी, इसकी घोषणा मंगलवार को हो जाएगी। एक जून से ईवीएम में बंद नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज में बने 14 मतगणना टेबल पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। प्रेक्षक और डीएम समेत सभी अधिकारी मतगणना पर नजर रखेंगे। उदित नारायण पीजी कॉलेज में देवरिया लोकसभा के दो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना अलग से होगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से मतगणना जैसे ही शुरू होगी, एक-एक कर चुनाव परिणाम के रुझान आते जाएंगे। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने 14 टेबल लगाए हैं। मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए, इसलिए प्रत्येक काउंटर पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात होंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच टेबल और सर्विस वोटों की गिनती के लिए अलग से पांच टेबल लगे हैं।
कुशीनगर संसदीय क्षेत्र के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में 56.44 फीसदी, कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में 56.90 फीसदी, पडरौना विधानसभा क्षेत्र में 58.03 फीसदी, रामकोला विधानसभा क्षेत्र में 56.16 फीसदी और हाटा विधानसभा क्षेत्र में 56.54 फीसदी समेत कुशीनगर संसदीय क्षेत्र में कुल 57.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। कुल 392 कार्मिक मतगणना करेंगे। दस प्रतिशत कार्मिक रिजर्व में रहेंगे। मतगणना में पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच टेबल लगाए जाएंगे, जबकि तमकुहीराज और फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट गणना के लिए देवरिया भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन


0

विधानसभा वार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट, इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट, वीपीपैड की स्लिप के लिए अलग-अलग काउंटर लगेंगे। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है। सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। वीडियोग्राफी भी होगी। -उमेश मिश्र, डीएम कुशीनगर।
0

जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध
चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा रखा है। चुनाव परिणाम आने के बाद यदि विजयी प्रत्याशी की तरफ से शहर या अन्य स्थानों पर जुलूस निकाला गया तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0

सुबह छह बजे दर्ज होगी उपस्थिति

मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसके पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी। मतगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह छह बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।



0

बंद रहेंगी शराब की दुकानें

मतगणना के दौरान किसी तरह की अशांति न हो, इसलिए जिला प्रशासन ने मतगणना के दिन सभी देसी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, ताड़ी आदि की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें