फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से बिछी सफेद चादर

विज्ञापन
बनकटा क्षेत्र के खैरटिया गांव में गिरे ओले से गेहूं की फलस बर्बाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ओलावृष्टि से बिछी सफेद चादर
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार रात में हुई ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से जिले के कई गांवों और आसपास के खेतों में सफेद चादर बिछ गई। इससे सब्जियों, तिलहन और दलहन की फसल को नुकसान पहुंचा है। आलू के खेत की क्यारियां ओले के टुकड़ों से भर गईं। ठंड में भी इजाफा हुआ है। किसानों ने बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बारिश के साथ ओलावृष्टि का सर्वाधिक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला है। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में दो दिन हुई बारिश और तेज आंधी से सरसों एवं आलू की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगा है। कई जगह सरसों के फूल झड़ गए और फसल गिर गई। खेतों में बारिश का पानी भरा गया है। जगदीशपुर, गोसाईपट्टी, सुमही संतपट्टी, बाकखास, बिरवट कोन्हवलिया, दाहूगंज, दोमाठ, भगवानपुर, मिश्रौली, परसा उर्फ सिरिसिया, बाघाचौर, फागु छापर के किसान चिंतित हैं। बिरवट कोंहवलिया के किसान संजय सिंह पटेल ने बताया कि तिलहन की महंगाई के चलते उन्होंने इस बार सरसों की बुआई की है, लेकिन मौसम ने उम्मीद पर पानी फेर दिया है। बाकखास में आलू की खेती करने वाले किसान सहदेव चौहान, गौतम सिंह, ब्यास कुशवाहा और हरेंद्र यादव का कहना है कि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो उनकी फसल चौपट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को दिन के बाद रात में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे सरसों, मटर और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। बिहार बुजुर्ग, मंगुरीपट्टी, गगलवा चैनपट्टी, पिपराकनक, बोदा टोला, धुसवा, करजहा आदि गांवों के किसानों का कहना है कि रबी की फसल अच्छी होने की आस थी, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान इमाम अली ने बताया कि मटर और सरसों बोया था। फूल भी आ गए थे, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि ने उसे नष्ट कर दिया। सहाबुदीन ने बताया कि कर्ज लेकर फसल की बुआई की थी। अब कर्ज की भरपाई करना मुश्किल होगी। किसान रामप्रकाश प्रसाद का कहना है कि बारिश व ओलावृष्टि से तिलहन, दलहन और आलू की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें