फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा से छूटे तो जाम ने लिया कड़ा इम्तिहान

Mon, 28 Jul 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
परीक्षा के बाद पडरौना के सुभाष चौक पर लगा जाम। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। आरओ/एआरओ की परीक्षा में शामिल होने के बाद परीक्षा केंद्रों से जब परीक्षार्थी निकले तो मुख्य सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। हालाकि जाम खत्म कराने में पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। सड़क पर लगे जाम के चलते शहर से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत यह थी कि एक किमी दूरी तय करने में राहगीरों को 30 मिनट लगा। वहीं घर जाने के लिए बसों में चढ़ने के लिए उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों को बस पकड़ने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 12:30 बजे आरओ/एआरओ की परीक्षा समाप्त हुई। करीब 12:45 बजे शहर के चार प्रमुख विद्यालयों में बिने परीक्षा केंद्रों से जब एक साथ अभ्यर्थी परीक्षा देकर निकले तो शहर के सुभाष चौक पर कुछ देर के लिए जाम लग गई। वहीं रेलवे स्टेशन रोड से सुभाष चौक तक वाहन रेंगते रहे। वहीं सड़क पर जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान रेलवे ढाला और सुभाष चौक पर पुलिसकर्मी सड़क पर सवारी भरने वाले टेंपो और बसों को खदेड़ रही थी।
उदित नरायण इंटर कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह स्वयं होमगार्ड के जवानों के साथ मुस्तैद दिखे। बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाया दिया गया था। सड़क से गुजरने वाली बाइकों को सड़क पर नहीं रुकने दे रहे थे। रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानों पर परीक्षार्थियों को लेकर आए लोगों की भीड़ रही। 12.45 बजे परीक्षा स्योबाई कमला देवी बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षार्थी छूटे तो बाजार के धर्मशाला रोड, नौका टोला, रोड, साहबगंज रोड पर जाम लग गया। इसके अलावा रामकोला रोड, कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, तिलक चौक, कसया रोड पर भी रूक-रूक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें