फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहालग... सेहरा से सेज तक मांग, बढ़ गए फूलों के दाम

Thu, 12 Feb 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के तिलक चौक पर फूल की बिक्री करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। सहालग का दौर शुरू होते ही फूलों का कारोबार चमक उठा है। गुलाब के फूल से दूल्हे की कार ही नहीं जयमाल के स्टेज तक की सजावट की जा रही हैं।
विज्ञापन

जयमाला, सेहरा, दूल्हे के वाहन आदि की सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ने से दाम दोगुना हो गए है। शादी की खुशी में लोग महंगाई की परवाह किए बगैर दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं।
शहर के गुदरीबाजार में फूलों की बड़ी मंडी है। यहां फूल विक्रेताओं की कई दुकानें है। सहालग सीजन में फूलों के कारोबारी शादी वाले घरों में मांग के मुताबिक विभिन्न किस्म के फूलों की आपूर्ति करा रहे हैं। यहां के फूल विक्रेता गोरखपुर और बनारस के अलावा दिल्ली की मंडियों से फूल मंगा रहे हैं। घर और स्टेज सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

फूल विक्रेता लल्लन साहनी, दिनेश साहनी व सत्येंद्र साहनी ने बताया कि 20 दिन में गेंदा और गुलाब के दाम दोगुना हो गए हैं। अब गेंदा 120 रुपये किलो और गुलाब 200 किलो बिक रहा है। फूलों की गोरखपुर, बनारस और दिल्ली मंडी से हो रही है।
विज्ञापन

गुलाब के फूलों की जयमाला 500 से पांच हजार रुपये, गाड़ी की सजावट दो हजार रुपये, घर सजाने के लिए पांच हजार रुपये और मंडप सजाने के लिए पांच से दस हजार रुपये तक की बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें