फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौसम ने ली करवट, बूंदबांदी से बढ़ी गलन

Sat, 28 Dec 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल दी। शाम करीब पांच बजे बूंदाबांदी के साथ गलन भरी ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर को भी जिले में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे सर्दी और बढ़ जाएगी। इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।
विज्ञापन

दिसंबर का अंतिम हफ्ते में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हे। पहाड़ी इलाकों में हो रही बूंदाबांदी का असर शनिवार को कुशीनगर में भी नजर आया। दोपहार बाद हुई बूंदाबांदी से मौसम और ठंडा हो गया। उत्तर पश्चिम से चली ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो गया। शनिवार को सुबह धूप भी निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने लगे। शाम को अचानक मौसम बदल गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फ बढ़ने के साथ बारिश होने की वजह ठंड अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें