फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेतों तक पहुंचेगा पानी, 199 नहरों की सफाई शुरू

Sun, 30 Nov 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रेमपुर नहर की कराई गई सफाई। स्रोत-सोशल मीडिया      
विज्ञापन
कसया। जिले में इस बार आठ उप खंडों की 790 किमी नहरों की सफाई तीन करोड़ रुपये की लागत से की जा रही है। इसके लिए स्वीकृति मिलने के बाद सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। 15 दिसंबर तक काम पूरा होने के बाद सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। कसया और फाजिलनगर में आठ उप खंडों में कुल 790 किमी की 199 नहरें व माइनर की सफाई की जानी है। जिससे जिले के किसानों की फसलों के सिंचाई के लिए माइनर में हेड से लेकर टेल तक पानी पहुंच सके। उसके लिए माइनरों की सफाई का अभियान जोरों पर है।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में बारिश के कारण रजवाहा में झाड़ियां उग आई हैं और सिल्ट भी जमा हो गई है, जिससे टेल तक पानी पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। नहरों व माइनरों की सिल्ट सफाई के लिए डीएम के अनुमोदन और विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद नहरों के सिल्ट सफाई का काम शुरू हो गया है।
सफाई के बाद रबी सीजन में गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए आसानी से हेड से टेल तक पानी पहुंचेगा। क्षेत्र के लोगों की काफी फसल माइनरों से ही सिंचाई पर आधारित है। जिले के अधिकतर किसान इसी के भरोसे अपनी फसलों की सिंचाई के लिए आश्रित भी हैं।
विज्ञापन

शासन के मंशा के अनुरूप नहरों में हेड से लेकर टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग उसकी सफाई कराकर किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से सफाई अभियान चला रहा है, ताकि उनकी फसलों को समय से सिंचाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें