फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मधुरिया रजवाहों में 30 तक पहुंचेगा पानी

Sun, 26 May 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। धान की बेहन डालने को लेकर परेशान किसानों को शीघ्र ही नहर का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वाल्मीकि बैराज से मुख्य गंडक नहर की चाफ स्थित पांच शाखाओं से 23 रजवाहों और 199 माइनरों में पानी आता है। मधुरिया रजवाहा करीब 18 किलोमीटर लंबी है। रजवाहा से छहूं, बेलवा, गुरवालिया, धुनवलिया, सरैयां महंथपट्टी आदि गांव के सैकड़ों एकड़ खेत की सिंचाई होती है। हालांकि, सफाई नहीं होने से पूरी नहर सिल्ट और घास से पट गई है। किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र के श्रीराम सिंह, प्रहलाद सिंह, तोषिक अली, महेंद्र दुबे, मनोज मिश्रा आदि ने बताया कि नहर में पानी आने की सूचना से थोड़ा संतोष हुआ। कुुुछ किसानों ने धान की बेहन डाल ली है। उन्हें दूसरी सिंचाई का फायदा हो जाएगा। इस संबंध में एसडीओ रामायण पांडेय ने कहा कि रजवाहा की आवश्यक जगहों पर आंशिक सफाई का कार्य किया जा रहा है। मुख्य कैनाल में पानी छोड़ा जा चुका है। दो से तीन दिन में मधुरिया रजवाहा सहित अन्य रजवाहों में भी पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें