फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत सपही टड़वा के भरवा टोली में चार वर्षों से पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। पानी नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव की टोंटियां सूखी पड़ी हैं और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए तत्काल जलापूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2021 में जब कसया-तमकुही मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा था, उसी दौरान पानी सप्लाई का मुख्य चेंबर दब गया। इसकी वजह से गांव में जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। कई बार इसकी लिखित व मौखिक शिकायत संबंधित विभागों और अधिकारियों से की गई, परंतु आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे क्षुब्ध होकर पूर्व प्रधान मनोज गुप्ता की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रामबचन गुप्ता, नीलम ठाकुर, भोला गुप्ता, पहवारी गुप्ता, बंका लाल गुप्ता, अनिरुद्ध पटेल, फागू मुसहर, मनोहर गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता हर्ष भट्ट का कहना है कि जब कसया-तमकुही मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा था तभी पाइपलाइन का चेंबर टूट गया, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। सोमवार को विभागीय बैठक है, उसमें वह इस समस्या को अधिशासी अभियंता के समक्ष रखेंगे। यह एक बड़े स्तर की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें