फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेनलाइन में ब्रेकडाउन... शहर समेत 270 गांवों की बिजली गुल

Mon, 30 Jun 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बारिश के कारण रविवार सुबह मेनलाइन में ब्रेकडाउन होने से रविंद्रनगर व पडरौना उपकेंद्रों की सप्लाई ठप होने से शहर समेत करीब 270 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे रविंद्रनगर उपकेंद्र की सप्लाई 3:30 घंटे व पडरौना उपकेंद्र की सप्लाई करीब 5:30 घंटे से ज्यादा ठप रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कसया बिजली घर से विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को आने वाली मेन लाइन बारिश के कारण ब्रेकडाउन होने से रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे पडरौना शहर समेत करीब 200 गावों की बिजली गुल हो गई।
इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इससे जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई वहीं पडरौन शहर व जिला उद्योग क्षेत्र का कारोबार भी प्रभावित हुआ। शाम चार बजे सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

वहीं मेनलाइन ब्रेकडाउन के कारण रविंद्र नगर उपकेंद्र की बिजली सप्लाई रविवार सुबह करीब 9:45 बजे ठप हो गई। इससे मेडिकल कॉलेज, डीएम एवं एसपी आवास, सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट, रविंद्र नगर, छावनी, पुलिस लाइन समेत करीब 70 गांवों की बिजली गुल हो गई। दोपहर 01:13 बजे सप्लाई बहाल हो सकी। इसके बाद विशुनपूरा उपकेंद्र से जोड़कर रविंद्रनगर उपकेंद्र की सप्लाई चालू की गई। इसका वजह यह बताया जा रहा है कि कसया बिजली घर के ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ रहा था, इस कारण इसे विशुनपुरा से जोड़ा गया। सूत्राें की मानें तो शनिवार-रविवार की रात में कसया बिजली घर के ट्रांसफार्मर में भी कुछ खराबी आई थी। इस संबंधी जानकारी ऊपर भेजी गई है, हालांकि इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें