फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में कानून व्यवस्था कायम रखें : एसपी

विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना का निरीक्षण करते एसपी राजीव नारायण मिश्र। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हर हाल में कानून व्यवस्था कायम रखें : एसपी
विज्ञापन

तुर्कपट्टी। बृहस्पतिवार दोपहर एसपी राजीव नारायण मिश्र ने तुर्कपट्टी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कानून व्यवस्था की मजबूती, अभिलेखों के रखरखाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने सबसे पहले थाने के अभिलेखों का सत्यापन किया। उन्होंने अभिलेखों का समुचित रखरखाव करने का निर्देश दिया। इसके बाद बैरक आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया और डायल 100, 181 तथा वुमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन नंबरों के उपयोग को लेकर जगह जगह कार्यशाला के आयोजन की बात कही। उपस्थित पुलिसकर्मियों से उन्होंने एंटी रोमियों दस्ता को लेकर खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों तथा कोचिंग संस्थानों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इनके आसपास दिखने वाले युवकों पर निगाह रखी जाए। किसी भी दशा में कानून व्यवस्था के लिए समस्या बनने वालों के साथ नरमी न बरती जाए।
विज्ञापन

इस दौरान एसओ रमेश कुमार मौर्य, एसआई राजेश यादव, कांस्टेबल संजय सिंह, पुष्कर यादव, सदानंद, साधना गिरी, पूनम गौंड़, रंजना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें