फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 07 Apr 2017 11:49 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के वार्ड सदस्यों और गांव के लोगों ने विकास कार्यों में धांधली को लेकर शुक्रवार को विशुनपुरा ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बीडीओ ने इस मामले की जांच एडीओ पंचायत को सौंपी है।
विज्ञापन


विशुनपुरा ब्लॉक कार्यालय पहुंचे वार्ड सदस्य विकास कुमार कुशवाहा, प्रदीप तिवारी, लाडली कुशवाहा, विरेंद्र कुशवाहा, सुरसती देवी, राधिका देवी, प्रद्युम्न तिवारी, मदन कुशवाहा, फैयाज अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा, भुट्टू शर्मा ने अपने गांव में हुए विकास कार्यो में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि बीपीएल सूची में धांधली की गई है, लोहिया आवास, इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास में जमकर गड़बड़ी हुई है। इन लोगों का कहना था कि सात वार्ड सदस्यों ने एडीओ पंचायत को अपनी कार्यकारिणी समिति से त्याग पत्र दे दिया है। बीडीओ गंगाराम वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत देवेंद्र मिश्र को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें