फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों को राशन वितरण में पारदर्शिता की दिलाई शपथ

Fri, 07 Apr 2017 11:45 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
राशन वितरण में पारदर्शिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए शुक्रवार को तहसील सभागार कोटेदारों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सरकार की नीतियों की चर्चा के बाद कोटेदारों को वितरण में पारदर्शिता रखने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। कोटेदारों पर गरीबों का पेट भरने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राशन वितरण में किसी तरह की मनमानी न करें अन्यथा कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेेगा। विधायक ने कोटेदारों को गोदाम से पूरा राशन उठाने की नसीहत देते हुए कहा कि अगर बोरी में 100 ग्राम भी वजन कम है तो इसकी जानकारी दें। अंत में एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सभी कोटेदारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, बीईओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक श्यामलाल यादव, एसएमआई लाल बहादुर गुप्ता, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें