कसया। पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में वांछित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के दो एंड्रायड मोबाइल फोन और 115 रुपये भी बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त सुशांत उर्फ सुमित तिवारी निवासी सठियांव पश्चिम टोला थाना पटहेरवा को गिरफ्तार किया। वह स्नैचिंग के मामले में वांछित था। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई वरुणेश कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल विनोद कुमार, उमाशंकर यादव शामिल रहे। संवाद
0
दुष्कर्म करने के मामले में वांछित गिरफ्तार
पडरौना। जिले में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी के चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को खड्डा पुलिस ने वांछित अभियुक्त मंजूर अंसारी निवासी वार्ड नंबर चार आजादनगर नगर पंचायत खड्डा को गिरफ्तार किया। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर कर दुष्कर्म करने के मामले में मंजूर को दबोचा गया है। पुलिस आगे विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद