कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस ने गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार पासवान निवासी सिसवा, थाना तरयासुजान कुशीनगर है। आरोपी के खिलाफ धारा 3(1) उप्र गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में मामला पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।