फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार प्रधान समेत पांच पदों के लिए होगा मतदान

Wed, 12 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विभिन्न कारणों से रिक्त 13 ब्लाॅकों के 248 सीटों के लिए पंचायत उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद कुल पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन कर दिया गया। 19 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान व 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 43 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें से दो का पर्चा खारिज हो गया। शेष बचे 41 प्रत्याशियों में से 31 ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। अब 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि बीडीसी के सभी सीटों पर एक-एक और दुदही ब्लाॅक के कीरतपट्टी ग्राम प्रधान सीट पर एक उम्मीदवार हैं। रामकोला के कटघरही ग्राम प्रधान के दो, कप्तानगंज के पड़ौली शेखपुरवा में प्रधान के लिए दो, पडरौना ब्लॉक में प्रधान की रिक्त दो सीटों पर चार तथा कटघरही में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर दो उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें