कप्तानगंज क्षेत्र के लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल सोहनी में शनिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिए चार मार्च को मतदान में लोगों से बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई।
सोहनी के लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने कहा कि मतदान हर नागरिक का मौलिक अधिकार और कर्तव्य है। बच्चों को भी चाहिए कि वे अपने अभिभावकों को मतदान के लिए मतदान केंद्र पर भेजें।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक, राष्ट्रगान सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कानूनगो भगवंत चौहान, गंभीरपुर के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, सत्यनारायण सिंह, अमर सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, लिटिल स्टार स्कूल के प्रधानाचार्य विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
स्कूली बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली
ढाढ़ा। मतदान के प्रति जागरुकता के लिए शनिवार को सुकरौली में स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। बच्चों ने रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सुकरौली के बढ़या बुजुर्ग में स्थित कैनन पब्लिक स्कूल के बच्चों की यह जागरुकता रैली आस पास के गांवों से होकर गुजरी। बच्चों ने लोगों से सर्वप्रथम मतदान करने के बाद ही अन्य काम को तरजीह देने की गुजारिश की।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, ध्रुव पटेल, अमृता पांडेय, रेखा सिंह, नीतू, दीपक कुमार, संतोष कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।