फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंचायत भवनों पर मतदाता सूची चस्पा, नाम नहीं होने पर लोगों में नाराजगी

Tue, 30 Dec 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक क्षेत्र में पंचायत भवनों पर मतदाता सूची चस्पा करने के बाद मतदाता पुनरीक्षण में बरती गई लापरवाही सामने आई है। सूची में कई मतदाताओं के नाम नहीं हैं। इसमें ग्राम प्रधानों तक के नाम नहीं हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरावर सिवान गांव की ग्राम प्रधान विंद्रावती देवी व उनके पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची में नहीं है। डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केयर टेकर बेबी देवी का नाम भी सूची में नहीं है। शंभू का आरोप है कि इसमें साजिश है। कलवारी पट्टी गांव के पूर्व प्रधान व चेयरमैन शांतिश शाही का भी नाम नहीं है।
दिनेश साहनी और विजय साहनी के पूरे परिवार का नाम नहीं है। सिरसिया बुजुर्ग के प्रधान नाथूराम गोंड व उनके परिवार के लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। यहां 300 से 400 तक मतदाताओं के नाम नहीं है।
विज्ञापन

अपने नाम जुड़वाने के लिए लोग पंचायत भवनों की चक्कर लगा रहे हैं लेकिन वहां कोई कर्मी नहीं मिल रहा है। उनकी चिंता बढ़ गई। इस संबंध में एडीओ पंचायत मोहन सिंह का कहना है कि बीएलओ मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारणों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें