फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपदा के समय प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे वालंटियर

Fri, 08 Aug 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें वालेंटियर की सूची बनाने सहित अधिक से अधिक युवाओं को वालेंटियर से जुड़ने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि वालेंटियर आपदा के समय पुलिस एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर से इसकी महत्ता बढ़ी है। अन्य जिलों में इस योजना के तहत सिविल डिफेंस के रूप में कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19, युद्ध, आगजनी और बाढ़ के समय पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर सिविल डिफेंस के माध्यम से बचाव आदि का कार्य किया गया है। डिप्टी कंट्रोलर सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि इसके लिए जिले में 185 युवाओं की टीम बनाई गई है। इन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार, एएसपी निवेश कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें