फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शौर्य दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला इकाई पडरौना की ओर से शौर्य दिवस पर शुक्रवार की देर शाम शहर के तिलक चौक स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी की महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला प्रचारक अभय ने बताया कि आज ही के दिन कलंकित ढांचे को विध्वंस कर राममंदिर की नींव रखी गई थी और पांच सदियों की प्रतीक्षा के बाद रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल ने कहा कि तीन दशक पूर्व हिन्दू वीर कारसेवकों ने विवादित ढांचे का विध्वंश कर सम्पूर्ण हिन्दू समाज को गौरवान्वित किया था। उन्होंने कहा कि आज का हिन्दू अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए जागृत हो चुका है। इस दौरान संगम चौरसिया, जिला कार्यवाह रविकीर्ति, सह नगर कार्यवाह सुमित, धीरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अभाविप अमन, समर तिवारी, शिवम, संजय, कृष्णदेव, रुद्र, नमन, आदित्य, सुनील, प्रदीप ओझा, जुगुल किशोर, सतीश, भोला साहा, अभिषेक, कान्हा, दीपक अग्रवाल, नवनीत, गौरव तिवारी, पंकज, कन्हैया, अधिवक्ता निर्मल साहा, संजय साहा, भोला साहा, संतोष चौहान, अनुज मिश्रा, मंथन सिंह, गोपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें