फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर : हिरण्यवती नदी में जल्द शुरू होगा नौकायन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर : हिरण्यवती नदी में जल्द शुरू होगा नौकायन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर की ऐतिहासिक व पौराणिक नदी हिरण्यवती में इसी माह नौकायन शुरू होने की उम्मीद है। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। नदी में नौकायन शुरू से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

कुशीनगर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई योजनाएं चल रहीं हैं। इसी कड़ी में हिरण्यवती नदी में पानी के प्रवाह को बनाए रखने के लिए नहर का पानी नदी तक लाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद हिरण्यवती नदी में नौकायन शुरू कराया जाएगा। नौकायन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रामाभार स्तूप के निकट बुद्धा घाट से लेकर देवरिया रोड स्थित रामाभार पुल तक नौकायन किया जा सकेगा। इसके लिए शुरू में चार नावों की व्यवस्था की गई है। एक बार में एक नाव पर चार लोगों को बैठने की क्षमता है। संचालन के दौरान कसाडा पर्यटकों को लाइफ जैकेट भी मुहैया कराएगा। हालांकि अभी नौकायन के शुल्क को लेकर निर्णय नहीं हो सका है। कसाडा के सचिव व कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोरा ने बताया कि नौकायन के लिए हिरण्यवती नदी में नावों का प्रबंध कर लिया गया है। अन्य तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। जल्दी ही इसे शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें