कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने थाना कुबेरस्थान पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने अभिलेखों से लेकर थाने की व्यवस्था तक हर हिस्से की बारीकी से जांच की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
एएसपी ने अपराध रजिस्टर, मालखाना, समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न एवं भूमि विवाद रजिस्टर, नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर सहित मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर को गहनता से परखा। रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति और उनके सही रख-रखाव को लेकर संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक हिदायत दीं। उन्होंने थाना परिसर, भोजनालय और शस्त्रागार का निरीक्षण किया।