फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों के भ्रमण से प्रतिभा में आएगा निखार : बीईओ

Mon, 25 Nov 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान तहत आयोजित विज्ञान गणित मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज़ तथा राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा के आधार पर किया गया था।
विज्ञापन

बीईओ जया राय ने एक्सपोज़र विजिट को रवाना करते हुए कहा कि इन्हें अशफ़ाक उल्ला खान वन्य जीव प्राणी केंद्र विज्ञान केंद्र एवं रामगढ़ ताल जैसे रमणीय और शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करने वाले दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। सभी बच्चे उत्साहित होकर पूर्ण मनोरंजन सहित ज्ञानवर्धक विजिट का आनंद लिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की प्रतिभा निखारने में पर्यटन स्थलों का ज्ञान जरूरी है। भ्रमण के दौरान एआरपी मनोरमा त्रिपाठी, एआरपी अंजनी नंदन द्विवेदी ने वर्तिका, राज, जुगनू, ज्योति, खुशबू, मंजेश, नंदिनी को टीम लीडर बनाकर उनकी अगुवाई में देशाटन कराया। इस दौरान मधुरेंद्र मिश्र, विनीत मणि त्रिपाठी, खुशबू,सुषमा, शशिकला, नजमा खातून, श्वेता मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें