फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशुनपुरा के युवक की पुणे में मौत

Thu, 20 Nov 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नारहवा अचरज दुबे गांव निवासी 23 वर्षीय रितेश गुप्ता की पुणे में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड एवं पिता के मोबाइल नंबर से पहचान हुई। युवक एक सप्ताह पहले पुणे गया था।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नारहवा अचरज दुबे गांव निवासी युवक टाइल्स का मिस्त्री है। वह काम के लिए 11 नवंबर को पुणे गया था। मंगलवार को शाम सात बजे काम के बाद अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। जेब से आधार कार्ड और पिता का मोबाइल नंबर मिला। ग्राम प्रधान को पुलिस सूचना दी। ग्राम प्रधान सोनू जायसवाल ने पुणे में कार्य कर रहे गांव के अन्य लोगों को भी भेज कर शिनाख्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें