फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर में आज निकाली जाएगी पदयात्रा, तैयारियों पर की चर्चा

Wed, 19 Nov 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। फाजिलनगर नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बुधवार को आयोजित होने वाली एकता पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनके याद में होने वाला यह पदयात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए है। बैठक को कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. कन्हैया, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, पशुपतिनाथ जायसवाल, रामबृक्ष गिरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, सुरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान शेषनाथ मिश्र, अमलेश तिवारी, अंजेश भारती, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें